25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

बैजनाथ पपरोला में बढ़ी सुरक्षा, 32 सीसीटीवी कैमरों ने शुरू किया काम

बैजनाथ 14 मई 2025

राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी के प्रयासों से बैजनाथ पपरोला क्षेत्र में अब 32 सीसीटीवी कैमरों का पहरा शुरू हो गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए सांसद ने 23 लाख रुपये उपलब्ध करवाए। ये कैमरे टाशीजोंग से अवाही नाग तक के क्षेत्र और पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के एक बड़े हिस्से को कवर करेंगे। इससे न केवल हर वाहन पर नजर रखी जाएगी, बल्कि आपराधिक घटनाओं में कमी और पुलिस जांच में भी आसानी होगी।

कंट्रोल रूम डीएसपी कार्यालय बैजनाथ में स्थापित किया गया है। प्रोजेक्ट के शुभारंभ के मौके पर एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री, डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा और थाना प्रभारी मनीष कुमार मौजूद रहे। डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया कि ये कैमरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के लिए लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों ने सांसद इंदु गोस्वामी के इस योगदान के लिए उनका आभार जताया।

इस पहल से पहले क्षेत्र में कैमरों की कमी के कारण पुलिस को आपराधिक घटनाओं की जांच में मुश्किल होती थी। अब इन कैमरों के जरिए निगरानी मजबूत होगी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को नया बल मिलेगा।

Related posts

पैराग्लाइडिंग घाटी बीड़ बिलिंग में कार्निवल होना गर्व की बात – रविंद्र बिट्टू

Admin

2025 में महामारी या वायरस के प्रकोप की कोई आशंका नहीं: गुरमीत बेदी

Admin

Baijnath Mahashivratri:बैजनाथ में राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या: गुरनाम भुल्लर ने जमकर नचाया दर्शकों को

Admin

Leave a Comment