19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

Himachal Weather: हिमाचल में राहत की बौछार, 6 जिलों में आज से बारिश, गर्मी से मिलेगा आराम

शिमला: हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 15 से 18 जून तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते कई क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ की संभावना है। रविवार को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश के आसार हैं, जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा जैसे मैदानी जिलों में बारिश की संभावना कम है, लेकिन लू का प्रभाव भी कम रहेगा।

शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस और हमीरपुर के नेरी में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के नौ अन्य स्थानों पर तापमान 35 डिग्री से अधिक रहा। बिलासपुर (38.4), सुंदरनगर (38.3), कांगड़ा (37.7), हमीरपुर (37.6), मंडी (37.6), भुंतर (37.5), नाहन (37.2), सोलन (34.6), धर्मशाला (31.0) और शिमला (28.4) डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

15 और 17 जून को मध्य पर्वतीय आठ जिलों में, जबकि 16 और 18 जून को पूरे प्रदेश में बारिश और अंधड़ की संभावना है।

स्कूलों के समय में बदलाव
गर्मी को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। हमीरपुर में सोमवार से सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 08:00 से दोपहर 02:00 बजे तक और प्राइमरी स्कूल सुबह 08:00 से दोपहर 01:00 बजे तक खुलेंगे। ऊना में गर्मी की छुट्टियों के बावजूद स्कूल सुबह 07:30 बजे खुलेंगे। बिलासपुर और सोलन के बीबीएन में भी प्राइमरी स्कूल सुबह 07:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 01:00 बजे छुट्टी होगी।

मौसम विभाग ने लोगों से बारिश और अंधड़ के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Related posts

हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट लेने को तैयार,दिसंबर की इन दिनों को ऊपरी इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Admin

सुक्खू सरकार को HRTC कर्मचारियों का अल्टीमेटम, 72 घंटे तक चक्का जाम की दी चेतावनी

Admin

CM का PSO बनकर लोगों को धमका रहे शातिर

Admin

Leave a Comment