25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Bilaspur

शर्मनाक! बिलासपुर में नाबालिग लड़की के साथ दु.ष्कर्म, नकाबपोश दरिंदा ने मुंह पर कपड़ा बांधकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने शुरू की तलाश

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता, जो बाहरी राज्य की रहने वाली है, बिलासपुर के एक क्षेत्र में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती थी। महिला थाना बिलासपुर में पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यह घटना 3-4 महीने पहले की है। रात करीब 9 बजे, जब वह अपने किराए के मकान में अकेली थी, एक नकाबपोश व्यक्ति कमरे में घुस आया। उसने पीड़िता के मुंह पर कपड़ा बांध दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गया। डर के कारण पीड़िता ने इस घटना को किसी से साझा नहीं किया।

हाल ही में पीड़िता अपने परिवार के साथ पटियाला में रिश्तेदारी में गई थी, जहां उसे पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। मेडिकल जांच में पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को पूरी घटना बताई, जिसके बाद यह मामला सामने आया।

मामला थाना भराड़ी से ई-मेल के जरिए महिला थाना बिलासपुर को भेजा गया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। वर्तमान में पीड़िता का इलाज पटियाला के एक अस्पताल में चल रहा है। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, और पुलिस पर जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने का दबाव है।

Related posts

बिलासपुर सर्किट हाउस के पास फायरिंग, सौरभ पटियाल उर्फ फांदी को लगी गोली, पकड़ में आया एक आरोपी

Admin

बंबर ठाकुर गोलीबारी में 6 आरोपी हिरासत में । पुलिस ने तीन गाड़ियों को किया ट्रेस , CCTV वीडियो आया सामने ।

Admin

Himachal News: बिलासपुर में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

Admin

Leave a Comment