25.6 C
Baijnath
October 1, 2026
Solan

सोलन: शाडीयाना पंचायत में 19 वर्षीय युवती ने फेसबुक लाइव पर की आ.त्महत्या, क्षेत्र में सनसनी

सोलन जिले के सुबाथू से सटी शाडीयाना पंचायत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 19 वर्षीय युवती ने फेसबुक पर लाइव आकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पूरी घटना का प्रसारण फेसबुक लाइव पर हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय युवती की मां बाजार गई हुई थी, जबकि पिता बद्दी में कार्यरत होने के कारण घर पर नहीं थे। घर में उस वक्त केवल युवती की मानसिक रूप से अस्वस्थ बहन मौजूद थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर युवती ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस फेसबुक लाइव वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय लोग और परिजन सदमे में हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और जांच में सहयोग करें।

Related posts

सोलन: नेशनल हाईवे पर पंजाबी टूरिस्ट की दादागिरी, पिकअप चालक की बाजू तोड़ी, गाड़ी का शीशा भी तोड़ा

Admin

एक्शन पैक ‘सिंघम’ गौरव सिंह! सोलन जिले में आधी रात थानों पर धावा: 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड + 4 होमगार्ड बटालियन वापस!

Admin

सोलन में चंडीगढ़-शिमला NH पर पलटी निजी बस, कई यात्रियों को लगी चोट

Admin

Leave a Comment