25.8 C
Baijnath
October 1, 2026
Chamba

Chamba: जेल से फरार कैदी ने ताया पर चलाई गो.ली, पुलिस ने शुरू की तलाश

चंबा जिले की पलूहीं ग्राम पंचायत के गदरी गांव में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसमें जिला कारागार राजपुरा से फरार कैदी इब्राहिम ने अपने ताया नवाबद्दीन पर गोली चला दी। गोली नवाबद्दीन के कंधे से आर-पार हो गई, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें टांडा रेफर कर दिया गया। फिलहाल, उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

घटना के अनुसार, मंगलवार शाम नवाबद्दीन अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान इब्राहिम अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा और अचानक गोली चला दी। गोलीबारी के बाद इब्राहिम मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया और साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने इब्राहिम को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की हैं और दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) चंबा अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पृष्ठभूमि और पूर्व मामला
इब्राहिम पर अपनी नाबालिग भतीजी को भगाने का आरोप था, जिसके आधार पर नाबालिग के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। वह पिछले एक वर्ष से जिला कारागार राजपुरा में न्यायिक हिरासत में था। 27 मई 2025 को इब्राहिम ने कारागार के कर्मचारियों को चकमा देकर फरार होने में सफलता पाई थी। तब से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया था। मंगलवार की इस घटना ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है।

पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी इब्राहिम की तस्वीर वायरल कर लोगों से सुराग देने की अपील की है। मामले की गहन जांच जारी है, और पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही हवालात में होगा।

Related posts

Minjar Fair: जाने क्या है चम्बा मिंजर मेले का इतिहास , क्या वजह है जो इस मेले का नाम मिंजर पड़ा।

Admin

Chamba News: डल झील में नशे और गंदगी से आई प्रलय, सुषम ठाकुर ने बयां की मणिमहेश यात्रा की आपदा की आंखों देखी कहानी

Admin

चंबा में दर्दनाक हादसा: शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार 60 मीटर गहरे नाले में गिरी, एक की मौत, सात घायल

Admin

Leave a Comment