25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Shimla

हिमाचल में रेड अलर्ट: सोलन, सिरमौर, कांगड़ा और मंडी में स्कूल बंद

शिमला: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन, सिरमौर, कांगड़ा और मंडी जिलों में रेड अलर्ट के चलते सभी स्कूलों को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। यह फैसला छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसकी तीव्रता आज शाम से बढ़ सकती है। बीते 24 घंटों में हुई मूसलाधार बारिश और आगामी भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए इन चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को स्थिति पर कड़ी नजर रखने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने लोगों से स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

Related posts

अमित शाह से 9000 करोड़ पर बात करेंगे सीएम सुक्खू, इस दिन हो सकती है मुलाकात

Admin

प्रतिभा सिंह से शक्तियां छीनने की तैयारी : हाईकमान ने भेजी टीम, नया संगठन बनेगा

Admin

*नए साल पर डिपुओं में इस दाम पर मिलेंगी ये 3 दालें, सरसों के तेल के लिए करना होगा इंतजार

Admin

Leave a Comment