29.7 C
Baijnath
June 15, 2026
Shimla

Weather update : हिमाचल में मौसम बदला: सोमवार को ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, पर्यटकों ने लिया पहाड़ों का रुख

शिमला : हिमाचल प्रदेश में रविवार से मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार, 19 मई 2025 को कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 21 मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल छाए रहे, जबकि मैदानी जिलों में धूप खिली रही। शिमला में दोपहर बाद बूंदाबांदी और हमीरपुर के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई।

तापमान में उछाल, ऊना में पारा 40 डिग्री पार

ऊना में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कांगड़ा (38.5), बिलासपुर (38.4), सुंदरनगर (38.0), मंडी (36.9), और धर्मशाला (34.0) में भी गर्मी का प्रकोप रहा। रविवार को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में रविवार को हल्की बारिश और सोमवार को ओलावृष्टि की चेतावनी है।

गर्मी से राहत के लिए पर्यटकों का हिमाचल में हुजूम

मैदानी राज्यों में बढ़ती गर्मी के कारण पर्यटक हिमाचल के पर्यटन स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं। शिमला, मनाली, धर्मशाला, मैकलोडगंज, कसौली, कुफरी, नारकंडा, रोहतांग, अटल टनल और डलहौजी में सैलानियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। शिमला का रिज मैदान और मालरोड देर शाम तक गुलजार रहे। जून के लिए होटलों में बंपर बुकिंग शुरू हो गई है। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पर्यटकों की संख्या में भारी उछाल से कारोबारी उत्साहित हैं। पहलगाम हमले के बाद हिमाचल सैलानियों के लिए सुरक्षित और पसंदीदा सैरगाह बन गया है।

पर्यटन विभाग की वेबसाइट बंद, सैलानियों को परेशानी

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पिछले दो महीनों से बंद है, जिससे सैलानियों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। समर टूरिस्ट सीजन के चरम पर यह समस्या गंभीर है, क्योंकि वेबसाइट पर होम स्टे, होटल और अधिकारियों के संपर्क नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होती है। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली ने बताया कि जून में पर्यटन कारोबार में बूम की उम्मीद है, और निगम के होटलों में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Related posts

हिमाचल में आतंकी हमलों की चेतावनी, अंबाला रेलवे स्टेशन पर मिला धमकी भरा खत

Admin

Snowfall:सफेद हुए पहाड़, शीतलहर ने जकड़ा हिमाचल… जानिए, अगले 6 दिन के मौसम का हाल”

Admin

शिमला में नाबालिग नर्सिंग छात्रा के साथ रेप, पीड़िता हुई गर्भवती; शादी का झूठा झांसा देने का आरोप

Admin

Leave a Comment