July 22, 2026
Shimla

Himachal News:शिमला के रिज मैदान पर युवक ने उड़ाए हजारों रुपये, पुलिस पूछताछ में हुआ ये खुलासा ।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली का यह युवक अपने दोस्तों के साथ शिमला घूमने आया था। रिज मैदान पर जब उसके दोस्त थोड़ा आगे-पीछे हुए, तो उसने टका बैंच से करीब 19,000 रुपये की राशि हवा में उड़ा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक के इस कृत्य से रिज मैदान पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने जब युवक को पैसे बिखेरते देखा, तो उसे तुरंत कंट्रोल रूम ले जाया गया।

पुलिस ने स्थानीय युवकों की मदद से रिज मैदान पर बिखरे नोटों को एकत्र किया। कंट्रोल रूम में पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने कहा कि उसने लंबे समय से यह राशि इकट्ठा की थी और शिमला आकर जरूरतमंदों को ये पैसे देना चाहता था। हालांकि, उसने अचानक रिज मैदान पर पैसे उड़ाने का फैसला कर लिया। पुलिस ने एकत्रित राशि की गिनती की, जो 19,000 रुपये से अधिक निकली।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की मानसिक स्थिति का आकलन करने के लिए विशेषज्ञों से संपर्क किया जा रहा है। इस घटना ने शिमला के रिज मैदान पर कुछ देर के लिए सनसनी फैला दी, और लोग इस अनोखे वाकये की चर्चा करते नजर आए।

Related posts

हिमाचल में इस दिन से हटेगी शिक्षकों के तबादले पर रोक, 8 महीने के लिए बंद है ट्रांसफर

Admin

हिमाचल HC के अधिवक्ताओं ने प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन विधेयक के खिलाफ

Admin

शिमला में नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, डिलीवरी के बाद हुई मौत

Admin

Leave a Comment