19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Baijnath

Baijnath News: बैजनाथ के पूर्व विधायक मुलख राज प्रेमी ने लिया NH-154 का जायजा, भूस्खलन से मंदिर और बाजार को खतरा

बैजनाथ, 3 सितंबर 2025: बैजनाथ के पूर्व विधायक मुलख राज प्रेमी ने मंगलवार को पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग (NH-154) का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। ऐतिहासिक बैजनाथ शिव मंदिर के समीप हो रहे भूस्खलन ने सड़क और मंदिर के अस्तित्व पर गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। प्रेमी ने चेतावनी दी कि यदि भूस्खलन की स्थिति बिगड़ी, तो नजदीकी तारापुरी बाजार और आसपास के घरों को भी भारी नुकसान हो सकता है।

उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की और कहा, “यदि समय रहते उपाय नहीं किए गए, तो इस क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हो सकती है।” उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि पठानकोट-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पवन चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कपूर, मंडल उपाध्यक्ष सुनील चौहान, मीडिया प्रभारी अनिल अवस्थी, सचिव सुमित अवस्थी और कुलदीप राणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह भूस्खलन रोकने और सड़क व मंदिर की सुरक्षा के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाएगा।

Related posts

Himachali Talent in Uk : विदेश में बजा हिमाचल का डंका, ब्रिटेन की संसद में नाटी किंग कुलदीप शर्मा सम्मानित

Admin

चढ़ियार में भारी बरसात से हुए नुकसान का लिया जायजा:-किशोरी लाल

Admin

टांडा रेफर गर्भवती की 61 मील के पास एंबुलेंस स्टाफ ने करवाई डिलीवरी।

Admin

Leave a Comment