November 2, 2026
Mandi

जोगिन्द्रनगर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो गिरफ्तार, 10.05 ग्राम चि.ट्टा बरामद

जोगिन्द्रनगर, 12 सितंबर 2025: जोगिन्द्रनगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा प्रहार करते हुए गुरुवार रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। ASI अतुल रैणा, प्रभारी पुलिस चौकी घट्टा, अपनी टीम के साथ शिवा ढाबा घट्टा में नाकाबंदी और यातायात जांच के दौरान तैनात थे। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, जिन्हें तुरंत हिरासत में लिया गया।

संवाददाता शिव वालिया के अनुसार, तलाशी लेने पर दोनों व्यक्तियों के पास से 10.05 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सन्नी कुमार (37 वर्ष) और अजय पाल सिंह (37 वर्ष), दोनों निवासी गांव सगनेहड़, डाकघर चौंतड़ा, तहसील जोगिन्द्रनगर, जिला मंडी, के रूप में हुई है।

कानूनी कार्रवाई: दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR नंबर 161/25, दिनांक 12.09.2025 को ND&PS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को आज माननीय न्यायालय जोगिन्द्रनगर में पेश किया जाएगा। पुलिस का सख्त संदेश: जोगिन्द्रनगर पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के लिए इस क्षेत्र में कोई जगह नहीं है। पुलिस की पैनी नजर हर गतिविधि पर है, और नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने समाज और युवाओं को नशे के जाल से बचाने को अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी बताया।

पुलिस की अपील: नशे के खिलाफ इस लड़ाई में जनता से सहयोग की अपेक्षा की जाती है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

जोगिन्द्रनगर पुलिस नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

मंडी में नशे के सेवन में 26 साल का युवक गिरफ्तार, पुलिस ने चिट्टा और अन्य नशे की सामग्री बरामद की

Admin

द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने रियागड़ी के लांझनु में किया पुण्या मेले का समापन

Admin

22 मई को ज्ञानधारा के प्रवाह में डुबकी लगाएंगे हजारों श्रद्धालु

Admin

Leave a Comment