23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Baijnath

Baijnath News: उत्तराला से होली तक ,अब रिश्ते भी होंगे और करीब। उत्तराला-होली मार्ग को मिली मंजूरी, फँचा से सुराही तक बनेगी सड़क: 9.21 करोड़ मंजूर

बैजनाथ, संवाददाता: कांगड़ा और चंबा जिलों को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित उत्तराला-होली सड़क के निर्माण के लिए एक नई आशा जगी है। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने बताया कि फैंचा का पानी से सुराही पास तक 9 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए नाबार्ड ने 9 करोड़ 21 लाख रुपये की मंजूरी दी है। इस परियोजना से दोनों जिलों के बीच की दूरी 300 किलोमीटर से घटकर मात्र 70 किलोमीटर रह जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

यह सड़क पिछले 40 वर्षों से लंबित थी और इसे विधायक ने प्राथमिकता के आधार पर विधानसभा के मानसून सत्र में उठाया था। सड़क के निर्माण से न केवल कांगड़ा और चंबा के लोगों को सुविधा होगी, बल्कि जालसू जोत और पूरी घाटी पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित होगी। इससे पहले 13 किलोमीटर सड़क उत्तराला से फैंचा तक बन चुकी है।

नाबार्ड द्वारा स्वीकृत इस राशि को सरकार के योजना विभाग के उपमहाप्रबंधक कुलदीप चंद द्वारा जारी आधिकारिक प्रपत्र में 30 परियोजनाओं के साथ शामिल किया गया है। यह सड़क चंबा के भरमौर, होली और कांगड़ा के उत्तराला, फटाहर, करनार्थ, कंदराल, बैजनाथ, झिकली भेट, पालमपुर, बंदला व नगरी जैसे क्षेत्रों के लोगों को जोड़ेगी, जो भावनात्मक और सामाजिक रूप से भी एक-दूसरे से जुड़े हैं।

यह परियोजना दोनों जिलों के लिए न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।

Related posts

Baijnath Paprola News: इस वजह से बेटे ने बीमार पिता की छीन ली सांसें ,बैजनाथ के नगेहड़ गांव में सनसनीखेज हत्याकांड

Admin

सूचना के अधिकार पर कार्यशाला आयोजित 

Admin

बैजनाथ में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Admin

Leave a Comment