July 21, 2026
Baijnath

Baijnath News:भारी बारिश ने रोकी बीड़ बिलिंग की उड़ान, पैराग्लाइडिंग पर अगले आदेश तक प्रतिबंध

Baijnath : विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग घाटी में भारी बारिश के कारण पैराग्लाइडिंग गतिविधियों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। साडा के चेयरमैन व एसडीएम संकल्प गौतम ने मौसम विभाग की चेतावनी और प्रतिकूल मौसम के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।

हर साल मानसून के दौरान 15 जुलाई से 15 सितंबर तक पैराग्लाइडिंग पर रोक रहती है। इस साल 15 सितंबर को पर्यटन विभाग ने रोक हटाई थी और 16 सितंबर से उड़ानें शुरू होने वाली थीं। हालांकि, लगातार बारिश और टेक-ऑफ साइट बिलिंग व लैंडिंग साइट क्योर में फिसलन की स्थिति के कारण यह रोक बरकरार रहेगी।

इस प्रतिबंध से साहसिक खेलों के शौकीनों, टैंडम उड़ान का आनंद लेने वालों और शौकिया पायलटों को निराशा हाथ लगी है। उन्हें मौसम साफ होने तक इंतजार करना होगा। बीड़ बिलिंग घाटी में बारिश का खौफ कम होने के कारण पर्यटक छुट्टियां मनाने पहुंचते हैं, लेकिन दो महीने की रोक और मौसम की अनिश्चितता से स्थानीय होटल, होमस्टे, टैक्सी चालकों और पायलटों की आजीविका प्रभावित होती है। इस दौरान घाटी में सन्नाटा छा जाता है।

एसडीएम संकल्प गौतम ने बताया कि मौसम अनुकूल होते ही पैराग्लाइडिंग गतिविधियां शुरू कर दी जाएंगी। पर्यटकों और पायलटों को तब तक धैर्य रखना होगा।

Related posts

बैजनाथ के अस्पताल रोड और पंडोल रोड में लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी-शालिनी अग्निहोत्री

Admin

बीड़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर

Admin

सलींद्रा के तहत होती है महिलाओं को संतान की प्राप्ति, संतान दात्री है माता सिमसा।

Admin

Leave a Comment