July 20, 2026
Baijnath

Baijnath News: बैजनाथ में हृदयविदारक हादसा, खांसी की दवाई समझकर दंपती ने पिया जहर, पत्नी की मौत, पति गंभीर

बैजनाथ (पालमपुर): थाना बैजनाथ के अंतर्गत टिक्करी डूहकी गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसमें एक दंपति ने जहरीला पदार्थ पी लिया। इस घटना में 32 वर्षीय प्रियंका की टांडा अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उनके पति गुरमुख सिंह का पालमपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, प्रियंका ने गलती से घास में छिड़काव के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाई पी ली। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इसे खांसी की दवाई समझकर गलती से पी लिया। इसके तुरंत बाद गुरमुख सिंह ने भी वही दवाई पी ली। दोनों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। प्रियंका की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां शुक्रवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई।

थाना प्रभारी बैजनाथ यदेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जहरीला पदार्थ गलती से पिया गया या जानबूझकर। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है और परिजनों व अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

इस घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय लोग और परिजन इस दुखद हादसे से स्तब्ध हैं।

Related posts

Baijnath Vyapaar Mandal Office : व्यापार मंडल ऑफिस उद्घाटन पर तालाबंदी, गैर-कानूनी कब्जे का आरोप

Admin

बैजनाथ की जालसू धार में गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Admin

Bir Billings News: विधानसभा सत्र के बावजूद बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग जारी, एसडीएम ने दी राहत

Admin

Leave a Comment