September 22, 2026
Baijnath

Baijnath News:दीपावली 2025: बैजनाथ में पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

बैजनाथ, 17 अक्टूबर 2025: दीपावली पर्व को देखते हुए बैजनाथ प्रशासन ने पटाखों की बिक्री के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। कार्यकारी उपमंडलाधिकारी रमन ठाकुर ने बताया कि जनसुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री को अनुमति दी गई है। यह बिक्री केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थलों पर ही की जा सकेगी।

निर्धारित स्थलों में कैफे भैरव के समीप, रेलवे ओवरब्रिज गणेश बाजार के पास (रेलवे स्टेशन और जल शक्ति डिवीजन कार्यालय की ओर), नया पार्किंग क्षेत्र पपरोला (अंद्रेटा रोड), शिव मंदिर बैजनाथ की पार्किंग नंबर-1 और नंबर-2, पंचायत भवन, रामलीला ग्राउंड, तथा मेला ग्राउंड के समीप खुले क्षेत्र शामिल हैं।

पटाखों की बिक्री का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। उपमंडलाधिकारी ने चेतावनी दी कि निर्धारित स्थलों के अलावा अन्य किसी स्थान पर पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने सभी दुकानदारों और नागरिकों से नियमों का पालन करने और सुरक्षित व पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाने की अपील की है।

Related posts

Baijnath: शिव मंदिर बैजनाथ के मार्ग से प्रशासन ने हटाये क़ब्ज़े।‌

Admin

Baijnath News:बीड़ बिलिंग में हादसा टला,लावारिस पशु ने मचाई खलबली, पायलट और पर्यटक सुरक्षित, साडा की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Admin

चडियार के शारदा सिमसा माता मंदिर में चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार

Admin

Leave a Comment