September 6, 2026
Baijnath

Baijnath Paprola Newबैजनाथ में भाजपा अप्पर बैजनाथ मंडल के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन, कांग्रेस सरकार पर बोला जोरदार हमला

बैजनाथ, 20 नवंबर।(वीर खड़का )

भारतीय जनता पार्टी के अप्पर बैजनाथ मंडल के संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन आज चामुंडा हाल बैजनाथ में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कपूर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा सभी मोर्चों के अध्यक्षों व उनकी कार्यकारिणी का परिचय मुख्य अतिथि से करवाया।

मुख्य अतिथि घनश्याम शर्मा ने सबसे पहले बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी विजय पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह बिहार में जनता ने महागठबंधन को नकार कर भाजपा-जदयू गठबंधन पर भरोसा जताया, उसी तरह आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार की विदाई तय है।

श्री शर्मा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की भोली-भाली जनता को 10 गारंटियों का लॉलीपॉप देकर सत्ता हासिल की, लेकिन एक भी गारंटी पूरी नहीं की। जनता अब कांग्रेस के छलावे को भलीभांति समझ चुकी है और अगले चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।

इसके बाद मुख्य अतिथि ने संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की और सभी मोर्चों को आगामी दिनों में और सक्रियता से जनता के बीच जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप राणा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अश्विनी चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुभाष दयोलिया, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष दुनी चंद, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय कुमार, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हरपाल, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा देवी, गोकुल ठाकुर सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रभावशाली ढंग से किया गया और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।

Related posts

बीड़-बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग आयोजन पर सन्नाटा: पर्यटन विभाग की उदासीनता से साहसिक खेल प्रेमी चिंतित

Admin

हमीरपुर में ट्रक से टकराई हिमाचल प्रदेश की बस: महाकुंभ से लौट रहे दो श्रद्धालुओं की मौत; 10 की हालत गंभीर।बैजनाथ के पूर्व BJP विधायक ने जताया गहरा दुख।

Admin

AI समिट में हंगामे पर सियासी घमासान, भाजपा नेता रविता भारद्वाज ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Admin

Leave a Comment