26.2 C
Baijnath
August 16, 2026
Baijnath

विधायक किशोरी लाल ने घिरथोली में 4 लाख की लागत से बने ओबीसी भवन का किया लोकार्पण, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर दिया समाधान

बैजनाथ, 25 अक्तूबर 2025

विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने आज नगर पंचायत घिरथोली का दौरा कर 4 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित ओबीसी भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि यह भवन ओबीसी समुदाय के लिए सामाजिक गतिविधियों, बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए कटिबद्ध है।”

घिरथोली क्षेत्र में सड़क सुधार, पेयजल आपूर्ति, सामुदायिक ढांचे के सुदृढ़ीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर तेजी से कार्य चल रहा है। विधायक ने जल शक्ति विभाग को पेयजल व्यवस्था सुचारु रखने और आवश्यकता पड़ने पर ओवरहेड टैंक बनाने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को गांव की सड़क मरम्मत तुरंत शुरू करने और ओबीसी भवन की ऊपरी मंजिल के लिए अनुमान तैयार करने को कहा गया।

उन्होंने कहा, “बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। क्षेत्र में विकास कार्यों को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा और जनता की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाएं लागू की जाएंगी।

Related posts

बैजनाथ पपरोला में बढ़ी सुरक्षा, 32 सीसीटीवी कैमरों ने शुरू किया काम

Admin

Baijnath News: नगर परिषद उस्तेहड़ की सुनीता देवी ने यूजीसी नेट-जेआरएफ व पीएचडी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Admin

Bada Bhangal News: बड़ाभंगाल में वन अधिकार अधिनियम के तहत सामुदायिक पट्टे वितरित, स्थानीय समुदायों को मिले जंगल संरक्षण के अधिकार

Admin

Leave a Comment