27 C
Baijnath
August 16, 2026
Baijnath

भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए सर्वांगीण विकास जरूरी : किशोरी लाल

बैजनाथ, 22 नवंबर 2025

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने कहा कि आज का दौर केवल डिग्रियां और अंक जुटाने का नहीं, बल्कि भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए बच्चों का शारीरिक, मानसिक, नैतिक और भावनात्मक सर्वांगीण विकास करने का है। वे शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धानग और माउंट कार्मेल स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विधायक किशोरी लाल ने कहा, “प्रदेश सरकार का लक्ष्य बच्चों को समावेशी सोच, समानता के प्रति संवेदनशील, नई तकनीक से जुड़ा हुआ और जीवन मूल्यों से परिपूर्ण नागरिक बनाना है।” उन्होंने शिक्षकों व अभिभावकों से आग्रह किया कि डिजिटल युग में बच्चों को जीवन मूल्य जरूर सिखाएं, क्योंकि यही मूल्य उन्हें अच्छा इंसान बनाएंगे और नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखेंगे। उन्होंने बच्चों से अपील की कि नशे से दूर रहें और खेलकूद में सक्रिय भागीदारी बढ़ाएं।

दोनों समारोहों में विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, गायन, नाटक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को विधायक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धानग को 11 हजार रुपये और माउंट कार्मेल स्कूल को 21 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

धानग स्कूल की प्रधानाचार्या निशा मंगलेश और माउंट कार्मेल स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर रीमा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए अपने-अपने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा शैक्षणिक व अधोसंरचना संबंधी उपलब्धियां गिनाईं।

इस अवसर पर प्रधान धानग रोहित कपूर, उपप्रधान सुरेंद्र राणा, माउंट कार्मेल के निदेशक फादर जिम्मी जैकब व फादर जॉबिन्स, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस सचिव रमेश चड्डा, एसएमसी प्रधान पूजा देवी, सहायक अभियंता जलशक्ति शरती शर्मा, खंड स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रवि स्याल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अतुल चौधरी, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़ सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

Baijnath News:बीड़ बिलिंग में हादसा टला,लावारिस पशु ने मचाई खलबली, पायलट और पर्यटक सुरक्षित, साडा की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Admin

Baijnath News : “फौजी अमर रहते हैं” ए.एस.आई. रमेश कुमार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, पत्नी की भावुक अपील

Admin

Bada Bhangal News: धारडी की दहाड़: हिम्मत वाले ही मुझे लांघकर पहुंचते हैं बड़ा भंगाल

Admin

Leave a Comment