July 20, 2026
Baijnath

Baijnath : व्यापार मंडल की बैठक में बड़े फैसले – छोटे व्यापारियों को मिलेगा ग्रुप टर्म इंश्योरेंस, अपनी गाड़ी बाजार न लाने की अपील

बैजनाथ, 1 दिसंबर (वीर खड़का)

बैजनाथ व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को मंडल प्रधान मनोज कपूर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में छोटे कारोबारियों के हित में कई अहम फैसले लिए गए।

सबसे बड़ा निर्णय छोटे व्यापारियों के लिए ग्रुप टर्म इंश्योरेंस करवाने का रहा। प्रधान मनोज कपूर ने कहा कि आने वाले समय में सभी पंजीकृत छोटे व्यापारियों के लिए सामूहिक टर्म इंश्योरेंस करवाया जाएगा ताकि किसी विकट परिस्थिति में व्यापारी वर्ग को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

बैजनाथ बाजार में बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए मनोज कपूर ने सभी व्यापारियों से विशेष आग्रह किया कि वे अपनी निजी चौपहिया गाड़ियां बाजार में न लाएं। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने ग्राहकों की सुविधा के लिए बाजार में केवल 15 चौपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थान निर्धारित की है। व्यापारियों के वाहन आने से जाम की स्थिति बन रही है, इसलिए सभी व्यापारी सहयोग करें।

बैठक में अन्य निर्णय भी लिए गए:

  • गर्मी के मौसम को देखते हुए बाजार में जगह-जगह वाटर कूलर लगवाए जाएंगे।
  • चौबीन चौक के पास पहाड़ी ढलान पर गंदगी फेंके जाने की समस्या रोकने के लिए कंक्रीट की दीवार बनवाई जाएगी।
  • व्यापार मंडल के आगामी चुनाव में केवल वही व्यापारी मतदान कर सकेंगे एवं चुनाव लड़ सकेंगे जो नियमित मासिक शुल्क जमा कर रहे हैं।

बैठक में उपाध्यक्ष अनिल अवस्थी, सुनील शर्मा, शैलेंद्र टंडन, मनीष शर्मा, विनोद गुलियानी, आनंद भूषण, मुल्क राज मेहता, रोहित कौशल, जितेंद्र कौशल, रामप्रकाश व घनश्याम सुग्गा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

व्यापार मंडल ने सभी सदस्यों से नए नियमों का पालन करने और बाजार को स्वच्छ व सुव्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

Related posts

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

Admin

Mahashivratri Mela: 27 फरवरी को बैजनाथ में मचेगा धमाल, इस गायक की परफॉर्मेंस के लिए दर्शक बेताब

Admin

सीएम दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण पर , बैजनाथ पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान।

Admin

Leave a Comment