July 20, 2026
Baijnath

बैजनाथ बाजार में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, NHAI की टीम ने शुरू की कार्रवाई

बैजनाथ (कांगड़ा), 7 जनवरी 2026: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित बैजनाथ बाजार में लंबे समय से चले आ रहे अवैध कब्जों के खिलाफ आखिरकार बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम ने मंगलवार को अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया, जिसमें बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया।

कार्रवाई की शुरुआत बैजनाथ पेट्रोल पंप से सटी दुकानों से की गई। इसके अलावा HRTC वर्कशॉप के आसपास के अवैध कब्जों को भी हटाया गया। NHAI के अधिकारी अंकित गिल के नेतृत्व में चली इस मुहिम में कई दुकानदारों के अस्थायी निर्माण और कब्जे ध्वस्त किए गए।

अधिकारी अंकित गिल ने बताया कि यह कार्रवाई उच्च निर्देशों के तहत की जा रही है। उन्होंने अवैध कब्जाधारियों से अपील की कि वे स्वयं ही अपने कब्जे हटा लें, अन्यथा प्रशासन को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा, “यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक बाजार से सभी अवैध कब्जे पूरी तरह हटा नहीं दिए जाते। जल्द ही पपरोला बाजार में भी निशानदेही कर कार्रवाई की जाएगी।”

बैजनाथ मुख्य बाजार में अवैध कब्जों के कारण आए दिन लंबा ट्रैफिक जाम लगना आम बात हो गई थी। इससे न केवल यातायात प्रभावित होता था, बल्कि खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को भी वाहन पार्क करने में भारी परेशानी होती थी। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि कुछ लोगों के अवैध कब्जों की वजह से उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा था। इस कार्रवाई का दुकानदारों ने खुलकर स्वागत किया है।

स्थानीय व्यापारियों ने कहा, “लंबे समय से हम इस समस्या से जूझ रहे थे। अब प्रशासन की इस पहल से बाजार में सुगमता आएगी और जाम की समस्या कम होगी।”

यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। NHAI की यह मुहिम अन्य क्षेत्रों में भी जारी रहने की उम्मीद है।

Related posts

बैजनाथ के नगटा गांव की सोनाली शर्मा बनी वंडर मॉडल ऑफ इंडिया( Wonder Model of India)

Admin

बैजनाथ की जालसू धार में गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Admin

Baijnath News: हरेड़ गांव की बेटी मोनिका ने मां के संघर्ष को रंग दिया, AIIMS दिल्ली में बनी नर्सिंग ऑफिसर

Admin

Leave a Comment