25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

बैजनाथ में इनडोर स्टेडियम और खीर गंगा घाट के सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी: 7 करोड़ की राशि जारी

बैजनाथ (कांगड़ा) 3 फ़रवरी 2026 (वीर खड़का )

क्षेत्र के युवाओं और स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने जा रही है। बैजनाथ में आधुनिक इनडोर स्टेडियम के निर्माण और खीर गंगा घाट के सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द शुरू होने वाला है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बैजनाथ पहुंचने पर स्थानीय विधायक किशोरी लाल की मांग पर तत्काल मंजूरी प्रदान की थी। मुख्यमंत्री ने मंच से ही दोनों परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई और संबंधित विभागों को कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे।

जानकारी के अनुसार, इनडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग को 5 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। इस स्टेडियम में बैडमिंटन, कबड्डी, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस और कुश्ती जैसे विभिन्न खेलों की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। क्षेत्र के युवा लंबे समय से ऐसे बहुउद्देशीय स्टेडियम की मांग कर रहे थे, जिससे अब उनकी खेल प्रतिभा को निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा।

इसी तरह, धार्मिक महत्व के खीर गंगा घाट के सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग को 2 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह घाट शिवरात्रि और श्रावण मास के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है, जहां स्नान के साथ-साथ अस्थि विसर्जन जैसी धार्मिक क्रियाएं भी होती हैं। सौंदर्यीकरण से घाट की सुविधाओं में सुधार होगा और श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिलेगा।

विधायक किशोरी लाल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री से की गई दोनों मांगों पर तुरंत मंजूरी मिलना क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत है। विभाग अब जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करेंगे, ताकि योजनाएं शीघ्र धरातल पर उतर सकें।

ये दोनों परियोजनाएं बैजनाथ क्षेत्र के खेल और पर्यटन-धार्मिक विकास में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी।

Related posts

भाजपा नेत्री रविता भारद्वाज ने सुखू सरकार के बजट को “जनता को बेवकूफ बनाने वाला” करार दिया, महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए निराशाजनक बताया।

Admin

सरकार गाय का दूध 80 व भैंस का दूध 100 रु. प्रति लीटर खरीदेगी -किशोरी लाल

Admin

बैजनाथ में पेयजल, सिंचाई और सीवरेज पर खर्च हो रहे 190 करोड़ : किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment