31.7 C
Baijnath
June 11, 2026
Baijnath

बैजनाथ में पेयजल, सिंचाई और सीवरेज पर खर्च हो रहे 190 करोड़ : किशोरी लाल

बैजनाथ, 10 जुलाई :- बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल सुधार, सिंचाई और मल निकासी योजनाओं पर 190 करोड रुपए की राशि खर्च की जा रही है।
यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, किशोरी लाल ने सोमवार को बैजनाथ हलके
पँतेहड़ में 1करोड़ 34 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली लोअर बैजनाथ कूहल की शाखा घिरथोली से पँतेहड़ का शिलान्यास अवसर पर दी।
उन्होंने कहा कि बहाव सिंचाई योजना लोअर बैजनाथ के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे पहले उन्होंने तारापुरी बाजार में 17 लाख से निर्मित ओवरहेड टैंक का लोकार्पण भी किया।
किशोरी लाल ने कहा कि हर घर में पेयजल और खेत तक सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये वे प्रयासरत हैं और लोगों की सुविधा के नई योजनाओं के निर्माण पर करोड़ों रुपये व्यय किये जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन में 13 विभिन्न योजनाओं पर 56 करोड़, नवार्ड में 5 योजनाओं पर 6 करोड़ 36 लाख, आठ एस सी सी पी योजनाओं पर 4 करोड़ 38 लाख, एक शहरी विकास योजना के तहत 48 करोड 35 लाख रुपये व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बैजनाथ पपरोला नगर पंचायत में सीवरेज योजना के लिए निर्माण पर 68 करोड़ 14 लाख तथा आठ हिम केड योजनाओं पर भी 6 करोड़ 25 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
सीपीएस ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार ने प्रदेश में रुके हुए विकास कार्यों को तेज गति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल आर्थिक परिस्थितियों में भी प्रदेश सरकार ने विकास को गति तेज कर, प्रदेश को आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ाने के लिये महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं।
उन्होंने कहा कि ओवर हेड टैंक बनने से इस क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को 3 माह में पूर्ण किया गया है, ताकि इस क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता में सुधार हो। उन्होंने कहा कि कूहल बनने से भी क्षेत्र के किसानों को लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों को दोनों योजनाओं के लिये बधाई दी।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेसअध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, यूवक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, नगर पंचायत बैजनाथ- पपरोला अध्यक्ष कांता देवी , पार्षद नगर पंचायत बैजनाथ – पपरोला अमित कपूर , चंपा चौधरी , विनोद कुमार , भूतपूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत बैजनाथ – पपरोला छवी शर्मा , तारापुरी महिला मण्डल प्रधान मंजू शर्मा , संसार चंद राणा ,घनश्याम शर्मा, रमेश चड्डा, मनीष शर्मा ,पृथी करोटी ,अमित शर्मा , सर्चित धीमान , मिलाप राणा , इंद्र नन्दा, संजीव व्यास , देश राज पाधा , अरविंद शर्मा , रमेश कश्मीरी , धनी राम , शलभ अवस्थी , मीना शर्मा, विनोद शर्मा , अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग दिनेश कपूर , एसडीओ जल शक्ति शरती राम, कनिष्ठ अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा, प्रीतम चन्द सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने बैजनाथ के लिए 70.26 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन किए

Admin

Baijnath Paprola News : ट्रक की टक्कर से घायल बैल को अनिल नंदा ने दी नई जिंदगी, पशु चिकित्सा विभाग कर रहा इलाज

Admin

Baijnath News : बहू पर बच्चों से मारपीट और झगड़ा कर घर छोड़ने का आरोप, ससुर ने दर्ज करवाई शिकायत

Admin

Leave a Comment