April 16, 2026
Mandi

विद्यार्थी परिषद जिला मंडी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चलाया गया सेवा कार्य*

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गतिविधि स्टूडेंट फॉर सेवा जिला मंडी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मंडी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सहायता करने का अभियान चलाया गया। विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक विशाल ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया की पिछले 3 दिन की लगातार बारिश से बहुत से लोगों को ब्यास नदी में बढ़ते उफान के चलते बहुत से लोगों को इस आपदा का सामना करना पड़ा। इसी के अंतर्गत मंडी के भयूली में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को जिला प्रशासन द्वारा व्यास सदन में सुरक्षित पहुंचाया गया आज दिनांक 11 जुलाई 2023 को स्टूडेंट फॉर सेवा के बैनर तले कार्यकर्ताओं के द्वारा वहां पर रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों को जूस और खाने की सामग्री उपलब्ध करवाई गई इसी के साथ साथ उन्हें हौसला भी दिलाया गया कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता दिन रात उनके साथ कंधे के साथ कंधा मिलाकर खड़े है।
उसी के साथ-साथ मंडी के सुप्रसिद्ध देवस्थल शंभू घाट में बाढ़ के द्वारा काफी हानि पहुंचाई गई थी । वहां पर कार्यकर्ताओं ने दो-तीन घंटे लगातार सफाई भी की।
सरदार पटेल विश्वविद्यालय यूजी इकाई के मंत्री ऋषभ शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता समाज में आ रही दिक्कतों वह परेशानियों का हल निकालने के लिए समाज के साथ दिन रात समाज के साथ खड़ा है।

Related posts

बस कंडक्टर ने ईमानदारी दिखाते हुए सवारी का लौटाया पैसों से भरा हुआ पर्स

Admin

हिमाचल पुलिस ने शाह गैंग के 35 गुर्गे पकड़े, रडार पर 400 पैडलर- और होंगी गिरफ्तारियां

Admin

शहद बेच कर हर साल हो रही 3 से 4 लाख की कमाई

Admin

Leave a Comment