July 19, 2026
Baijnath

Holi Mela Paprola: बैजनाथ विधायक किशोरी लाल करेंगे पपरोला होली महोत्सव का शुभारंभ, एसडीएम संकल्प गौतम विशेष अतिथि

बैजनाथ (कांगड़ा), 27 फरवरी 2026 — बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में जिला स्तरीय होली महोत्सव की धूम मचने वाली है। इस छह दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ रविवार को सुबह 11 बजे बाबा ज्ञान दास मंदिर, पपरोला में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होगा। बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल महोत्सव का उद्घाटन करेंगे, जबकि एसडीएम संकल्प गौतम विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

मेला समिति के प्रधान गौरव सूद, व्यापार मंडल के प्रधान मनोज सूद तथा महासचिव विशाल सूद ने बताया कि पहले दिन शोभायात्रा के बाद संध्या में विभिन्न बाजारों से झांकियां निकाली जाएंगी। साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के दौरान तोल-मोल के बोल, विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा अन्य आकर्षक कार्यक्रम होंगे। 3 मार्च को देर शाम होलिका दहन होगा, जबकि 4 मार्च को पपरोला में होली खेली जाएगी और इसी दिन शाम को मां काली की 134वीं झांकी मेले का मुख्य आकर्षण बनेगी।

5 तथा 6 मार्च को पपरोला के पैट्रोल पंप के समीप बने पंडाल में दो स्टार नाइट कार्यक्रम होंगे, जिनमें हिमाचली कलाकारों के साथ एक बड़े नामी कलाकार को आमंत्रित किया गया है। एसडीएम एवं मेला समिति के चेयरमैन संकल्प गौतम ने पपरोला वासियों से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन तथा गैर-सरकारी सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि यह उत्सव धूमधाम से मनाया जा सके।

इस अवसर पर कमेटी के सदस्य धीरज नंदा, भूरी सिंह, राकेश शर्मा, रिक्की शर्मा, अनुज शर्मा, पंकज नंदा, जोनी खान, विनोद ग्रोवर, सुनील बंटी, अमित सूद, पुष्पेंद्र सूद, अमित सोनी, अखिल भाटिया, सुनील वर्मा, राज ठाकुर, विनिल सूद, विराज शर्मा, कर्ण शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

व्यापार मंडल के प्रधान मनोज सूद ने जानकारी दी कि होली महोत्सव के मद्देनजर सोमवार 2 मार्च को पपरोला का बाजार सामान्य रूप से खुला रहेगा। हालांकि बाजार में दोपहिया वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। खरीददारी करने वाले लोग अपने वाहन दो निजी पार्किंगों में खड़े कर सकेंगे।

Related posts

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनेगा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल, पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी निखरेंगे बच्चे: किशोरी लाल

Admin

Baijnath Paprola News: इस वजह से बेटे ने बीमार पिता की छीन ली सांसें ,बैजनाथ के नगेहड़ गांव में सनसनीखेज हत्याकांड

Admin

जनसेवा की भावना से कार्य कर रही सरकार : किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment