23.6 C
Baijnath
August 2, 2026
Baijnath

Bir Holi mela: बीड़ में आयोजित पारंपरिक बाला सुंदरी होली मेले का समापननवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा रहे मुख्य अतिथि।

बैजनाथ, 11 मार्च
बैजनाथ उपमंडल के अंतर्गत बीड़ में आयोजित पारंपरिक माता बाला सुंदरी होली मेले का समापन 10 मार्च को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ हुआ। मेले के समापन अवसर पर नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा बतौर मुख्य अतिथि जबकि एस डी एम बैजनाथ संकल्प गौतम विषेश अतिथि उपस्थित रहे।
समापन समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिनमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विशेषकर कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिली।
इस दौरान अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अनुराग शर्मा ने कहा कि बीड़ में आयोजित माता बाला सुंदरी होली मेला क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेले और उत्सव लोगों को आपसी भाईचारे, सहयोग और सद्भाव की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति तथा स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि भविष्य में इस मेले को और अधिक भव्य तथा आकर्षक स्वरूप देने के लिए प्रयास किए जाएंगे, ताकि यह मेला प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में अपनी अलग पहचान बना सके और अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित कर सके। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ क्षेत्र के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है।
इस अवसर पर अनुराग शर्मा ने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को प्रोत्साहन स्वरूप 31 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की।

Related posts

Baijnath News: बैजनाथ के पूर्व विधायक मुलख राज प्रेमी ने लिया NH-154 का जायजा, भूस्खलन से मंदिर और बाजार को खतरा

Admin

सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीड़ में बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

Admin

हिमाचल प्रदेश का रास्ता भूले बादल और बारिश? बीते 54 साल में सातवीं बार हुई सबसे कम बरसात

Admin

Leave a Comment