23.5 C
Baijnath
August 21, 2026
Baijnath

Baijnath News: बैजनाथ में कबीर भवन निर्माण को मिलेगी गति, अनुराग शर्मा ने अक्टूबर तक सहायता का दिया आश्वासन


21 अगस्त (वीर खड़का )

बैजनाथ में निर्माणाधीन कबीर भवन के निर्माण कार्य को गति देने और आवश्यक धनराशि की व्यवस्था के लिए कबीरपंथ समाज सुधार सभा का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से भवन निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

बैठक का आयोजन महल पट के प्रधान बनवीर के विशेष प्रयासों से किया गया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कबीर भवन के निर्माण से संबंधित जानकारी सांसद के समक्ष रखी तथा आर्थिक सहायता के लिए ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में कबीरपंथ समाज सुधार सभा के प्रदेश अध्यक्ष मस्तराम, ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार, सेवानिवृत्त कानूनगो ओम प्रकाश, उस्तेहर से तिलक राज तथा सकड़ी से संजीव कुमार सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बैजनाथ में कबीर भवन का निर्माण सामाजिक एवं जनहित की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना है। भवन के निर्माण से समाज के लोगों को विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा।

राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को ध्यानपूर्वक सुना और सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि कबीर भवन के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता अक्टूबर माह तक उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।

गौरतलब है कि कबीर भवन का निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। इस सामाजिक कार्य के लिए स्थानीय विधायक किशोरी लाल की ओर से पहले ही 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर उपलब्ध करवाई जा चुकी है, जिससे भवन निर्माण का कार्य शुरू हुआ।

सांसद अनुराग शर्मा की ओर से मिले आर्थिक सहायता के आश्वासन के बाद कबीरपंथ समाज में खुशी का माहौल है। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि प्रस्तावित सहायता मिलने से भवन निर्माण कार्य को और गति मिलेगी तथा कबीर भवन का निर्माण जल्द पूरा किया जा सकेगा।

Related posts

सरस्वती विद्या मंदिर बैजनाथ विद्यालय का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम शानदार तरीके से संपन्न

Admin

Baijnath Paprola News: इस वजह से बेटे ने बीमार पिता की छीन ली सांसें ,बैजनाथ के नगेहड़ गांव में सनसनीखेज हत्याकांड

Admin

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा का बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र का दौरा पूरी तरह फ्लॉप-मुल्खराज प्रेमी

Admin

Leave a Comment