November 10, 2026
Baijnath

BJP Baijnath: आने वाला समय भाजपा का” : कांगड़ा की अनदेखी पर जयराम ठाकुर ने सरकार को घेरा

बैजनाथ, 23 सितंबर।वीर खड़का

बैजनाथ में पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाला समय भाजपा का है और भाजपा मंडी जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के समय शुरू किए गए विकास कार्यों और योजनाओं को वर्तमान सरकार ने बंद किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंचायत चुनाव समय पर करवाने को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी।

उन्होंने बैजनाथ में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में खोले गए डिग्री कॉलेज को लेकर भी कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के समय क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की गई थीं, लेकिन वर्तमान सरकार ने उन्हें आगे बढ़ाने के बजाय बंद करने का काम किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों को उजागर करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जाएगा।

इस अवसर पर सांसद राजीव भारद्वाज ने भी कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल में बदलाव के नाम पर जनता को निराश किया है और सरकार की नीतियों से लोग परेशान हैं।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पंचायत राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विपिन परमार, सांसद राजीव भारद्वाज, धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा, पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी, त्रिलोक कपूर, विशाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

बड़ा भंगाल में रावी नदी का कहर, घरों और सरकारी भवनों को खतरा, लोग दहशत में

Admin

Baijnath News: कंदराल में 8.61 लाख रुपये से स्थापित 63 केवीए ट्रांसफार्मर का विधायक किशोरी लाल ने किया लोकार्पण, 57 घरों को मिलेगी लो-वोल्टेज से राहत

Admin

125 यूनिट फ्री बिजली चाहिए, तो फटाफटा कर लीजिये ये काम, 15 फरवरी तक डेडलाइन

Admin

Leave a Comment