November 23, 2026
Baijnath

Baijnath News: बैजनाथ मंदिर न्यास देगा जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, 31 अक्तूबर तक करें आवेदन

बैजनाथ, 5 अक्तूबर ( वीर खड़का )

शिव मंदिर न्यास बैजनाथ द्वारा उपमंडल बैजनाथ के स्थायी निवासियों में जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, स्नातक/स्नातकोत्तर शिक्षा तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके लिए पात्र विद्यार्थियों से 31 अक्तूबर, 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

सहायक आयुक्त (मंदिर) एवं एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए आवेदक का उपमंडल बैजनाथ का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। उच्च शिक्षा के लिए न्यूनतम 65 प्रतिशत, जबकि स्नातक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा के लिए 2,000 रुपये प्रतिमाह तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए 4,000 रुपये तक प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। आवश्यकता के अनुसार छात्रवृत्ति की राशि में सक्षम समिति द्वारा परिवर्तन किया जा सकता है।

इस योजना के तहत स्नातक तक की शिक्षा के लिए 20, स्नातकोत्तर शिक्षा के लिए 10 तथा प्रतियोगी परीक्षा/कोचिंग के लिए 15 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। वार्षिक पारिवारिक आय की अधिकतम सीमा 5 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

सरकार या केंद्र सरकार की किसी संस्था से पहले से छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। आवेदन के साथ पिछली उत्तीर्ण कक्षाओं के प्रमाण-पत्र, हिमाचल बोनाफाइड प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र तथा बैंक खाते के प्रथम पृष्ठ की प्रति संलग्न करना अनिवार्य है।

पात्र अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट एवं साक्षात्कार भी आयोजित किया जाएगा, जिसकी सूचना अलग से दी जाएगी। छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान केवल आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा।

इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 अक्तूबर, 2026 तक अपना आवेदन सहायक आयुक्त (मंदिर) एवं उपमंडलाधिकारी (ना.), बैजनाथ के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

Related posts

Baijnath News : “फौजी अमर रहते हैं” ए.एस.आई. रमेश कुमार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, पत्नी की भावुक अपील

Admin

सीपीएस ने नवाज़े राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुलाना के होनहार

Admin

नगर निगम पालमपुर में मेयर डिप्टी मेयर पद के चुनावों को लेकर मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने बनाई रणनीति

Admin

Leave a Comment