May 17, 2026
Baijnath

Baijnath News : “फौजी अमर रहते हैं” ए.एस.आई. रमेश कुमार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, पत्नी की भावुक अपील

बैजनाथ 18 जुलाई 2025:

सशस्त्र सैन्य बल (एस.एस.बी.) के सहायक उप-निरीक्षक (ए.एस.आई.) रमेश कुमार का उनके पैतृक गांव धरेड़, बैजनाथ में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। चार दिन पहले गोरखपुर में सब इंस्पैक्टर प्रशिक्षण के दौरान डेढ़ किलोमीटर की दौड़ के समय वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े और अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रमेश 2002 में सैन्य बल में भर्ती हुए थे और लंबे समय तक शिमला में तैनात रहे। हाल ही में उनकी पोस्टिंग गोरखपुर में हुई थी। उनकी पत्नी, जो सिरमौर के नाहन में सरकारी शिक्षिका हैं, ने अंतिम विदाई के दौरान भावुक अपील की, “फौजी कभी मरते नहीं, वे वीरगति पाकर अमर हो जाते हैं। हमें विधवा नहीं, सुहागिन के रूप में स्वीकार करें।” उनका बेटा कनव और बेटी शैवी पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है।

एस.एस.बी. की टुकड़ी ने रमेश को सलामी दी, और उनके बेटे को तिरंगा सौंपा गया। उनकी माता जोगिंद्रा देवी को प्रशंसा पत्र और चेक भेंट किया गया। इस दौरान “रमेश कुमार अमर रहें” के नारों से गांव गूंज उठा। माता जोगिंद्रा देवी की आंखें अपने बेटे को तलाशती रहीं, जिससे माहौल और गमगीन हो गया।

विधायक किशोरी लाल, पूर्व विधायक मुल्क, एस.डी.एम. संकल्प गौतम, स्क्वाड्रन कमांडर कमल कुमार, कैप्टन राकेश कुमार और पूर्व प्रधान अशोक कुमार सहित सैकड़ों लोग शोक व्यक्त करने पहुंचे।

Related posts

Baijnath News: कांगड़ा पुलिस की बड़ी सफलता , बैजनाथ में मनाली-चंबा बस से 281 ग्राम चरस के साथ दो युवक दबोचे

Admin

आशीष ने किया बैजनाथ शिवरात्रि में सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

Admin

ब्लॉक काँग्रेस बैजनाथ की मासिक बैठक आज बैजनाथ में पंडोल रोड स्थित ताज में हुई।

Admin

Leave a Comment