September 16, 2026
Baijnath

नगर निगम पालमपुर में मेयर डिप्टी मेयर पद के चुनावों को लेकर मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने बनाई रणनीति


बैजनाथ 24 नवंंबर (वीर खड़का)

हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव एवं बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक किशोरी लाल ने पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम के मेयर एवं डिप्टी मेयर पद के चुनावों को लेकर मुख्य संसदीय सचिव एवं पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष बुटेल के साथ बैठक का आयोजन किया।इसके साथ किशोरी लाल ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी हाई कमान द्वारा मुझे नगर निगम चुनावों में पर्यवेक्षक के रूप में पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में दी गयी है उसमें पूरी एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी के पार्षदो के साथ समन्वय बनाकर हम मेयर एवं डिप्टी मेयर दोनों पदों पर जीत हासिल करके कांग्रेस पार्टी के जीत का परचम लहराएंगे।इसके साथ किशोरी लाल ने कहा कि जब जब भी कांग्रेस पार्टी के आलाकमान द्वारा मुझे चुनावों में पार्टी की जीत की जिम्मेदारी सौंपी गयी है उसमें खरा उतरते हुए सभी चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई है।इसके साथ किशोरी लाल ने कहा कि आज पूरा प्रदेश विकास कार्यों में आधुनिकता के साथ हिमाचल प्रदेश के यशसवी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूखु के कुशल नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।किशोरी लाल ने कहा कि नगर निगम पालमपुर। की जीत के बाद हम कांगडा चंबा लोकसभा क्षेत्र से भी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सीट को जीतकर कांग्रेस पार्टी की झोली में डालेंगे जिसके लिए हम सब एकजुटता के साथ कार्य कर रगे हैं।

Related posts

Baijnath News: खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं : किशोरी लाल

Admin

Baijnath News: सांसद अनुराग शर्मा ने की मुख्यमंत्री सुक्खू से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट, चढियार के स्वास्थ्य मुद्दे सुलझाने के निर्देश

Admin

जिला स्तरीय बैसाखी नलवाड़ मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे -किशोरी लाल।

Admin

Leave a Comment