15.8 C
Baijnath
October 16, 2026
Baijnath

Baijnath News: सेहल की सैजल ने पीटीयू में हासिल किया गोल्ड मेडल, 9.33 CGPA के साथ विश्वविद्यालय में रहीं प्रथम

बैजनाथ 16 अक्टूबर 2026( वीर खड़का)

बैजनाथ क्षेत्र के सेहल गांव की सैजल ने शैक्षणिक क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (IKGPTU), कपूरथला-जालंधर में गोल्ड मेडल हासिल कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सैजल ने वर्ष 2026 में बैचलर ऑफ साइंस इन रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी (बीएससी) पाठ्यक्रम में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह उपलब्धि अपने नाम की।

सैजल ने 10 में से 9.33 सीजीपीए अंक हासिल कर डिस्टिंक्शन के साथ अपनी डिग्री पूरी की। उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से सेहल गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सैजल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता प्यार चंद, माता नीना कुमारी और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सैजल की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों से साबित किया है कि दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Related posts

Baijnath News: पपरोला रेलवे स्टेशन पर श्रमदान: इंदु गोस्वामी ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा को दी मजबूती

Admin

Baijnath News: बैजनाथ के सेहल में पुलिस की नशे के खिलाफ दबिश, मौके पर मचा हड़कंप! जानिए पूरा मामला

Admin

बिनवा स्कूल बैजनाथ में 45वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न

Admin

Leave a Comment