25.8 C
Baijnath
August 3, 2026
Mandi

22 मई को ज्ञानधारा के प्रवाह में डुबकी लगाएंगे हजारों श्रद्धालु

मंडी जोन के तहत आने वाले संत निरंकारी सत्संग भवन ब्रांच बल्द्वाड़ा में आने वाली 22 मई को जोन स्तर का विशाल निरंकारी संत समागम होने जा रहा है। इस निरंकारी संत समागम में हरियाणा जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश की समस्त ब्रांचों के प्रभारी एचएस चावला बतौर मुख्यवक्ता शिरकत कर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीष वचनों से संगतों को निहाल करेंगे। इस समागम में मंडी, कुल्लू, लाहौल स्पीति, बिलासपुर व हमीरपुर जिला से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। मुखी ब्रांच बल्द्वाड़ा भागीरथ ने बताया कि जॉन स्तर के निरंकारी संत समागम के लिए सत्संग भवन बल्द्वाड़ा में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं जोनल इंचार्ज जोन मंडी आरके अभिलाषी ने बताया कि कोरोना काल के बाद पहली बार मंडी में जोन स्तर का निरंकारी संत समागम होने जा रहा है। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु पहुंचकर ज्ञानधारा के प्रवाह में डुबकी लगाएंगे। उन्होंने कहा कि आज निरंकारी मिशन पूरे संसार में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के सानिध्य में विश्व शांति व भाईचारे का संदेश दे रहा है निरंकारी मिशन के साथ जुड़ कर आज करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु अपना जीवन सफल कर रहे हैं। उन्होंने सभी से इस निरंकारी संत समागम में बढ़-चढ़कर शिरकत करने की अपील की है।

Related posts

दिनेश और वसुंधरा सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी, कनिष्का को सर्वांगीण स्वयंसेवी का पुरस्कार

Admin

सीएम आपदा प्रभावित परिवारों को विशेष पैकेज के तहत वितरित करेंगे राहत राशि

Admin

Himachal Artist Help In Disaster: हिमाचली कलाकारों का बड़ा दिल, हंसराज रघुवंशी ने दी 11 लाख की मदद, ममता भारद्वाज और कुलदीप शर्मा ने बांटा राहत सामान, आपदा में बने अपनों का सहारा!

Admin

Leave a Comment