July 22, 2026
Baijnath

बैजनाथ में सर्व हिंदू समाज ने मंदिरों में लगाए मर्यादित वस्त्र पहन कर प्रवेश के बैनर।

बैजनाथ ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में सर्व हिंदू समाज ने मंदिरों में मर्यादा में रहकर कपड़े पहनने के बैनर लगाए हैं गौरतलब है कि पिछले दिनों एक लड़की का छोटे कपड़े पहन कर मंदिर में आने की वजह से काफी विवाद खड़ा हो गया था छोटे कपड़ों में उसका यह चित्र सोशल मीडिया में बहुत ही ज्यादा चर्चित हो गया था यहां तक की फिल्मी सुपरस्टार कंगना रनौत ने भी ट्वीट कर इस पर अपनी नाराजगी पूर्ण प्रतिक्रिया प्रकट की थी इसके बाद कई सामाजिक संगठनों ने भी इसके विरुद्ध कड़ी आवाज उठाई थी तथा लगातार यह मांग कर रहे थे कि आस्था के प्रतीक माने जाने वाले मंदिरों में मर्यादा पूर्ण कपड़े पहन कर आने की इजाजत दी जाए इस संबंध में आज सर्व हिंदू समाज के सदस्यों ने बैनर लगाकर लोगों को मर्यादा पूर्ण कपड़े पहन कर आने का आग्रह किया है

Related posts

एस डी एम बैजनाथ ने ली विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण ( साडा ) की बैठकबैठक में पर्यटन सुविधाओं के विकास पर दिया जोर, नेचर पार्क निर्माण के लिए स्थान चिन्हित करने के भी दिए निर्देश

Admin

बैजनाथ उपमंडल में 77वें गणतंत्र दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन

Admin

बैजनाथ के जंगल में रातों-रात बना डाला रास्ता, विभाग ने ठोका 155000 का जुर्माना

Admin

Leave a Comment