25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Palampur

पंचरुखी के भुवाना में बच्ची की बावड़ी में डूबने से हुई मौत

11 जून पंचरूखी (वीर खड़का)

थाना पंचरुखी के अंतर्गत ग्राम पंचायत भुआणा के तहत आने वाले घेड़ गांव में नौ वर्षीय बच्ची की बावड़ी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घेड़ में रहने वाले संजय कुमार की नौ वर्षीय बेटी गांव के अन्य बच्चों के साथ गांव के नजदीक बावड़ी में पानी लेने के लिए गई थी। जानकारी के अनुसार अन्य बच्चे बाबड़ी के पास ग्रांउड में खेल रहे थे जबकि बच्ची बावड़ी से पानी भर रही थी, इसी दौरान उसका पांव फिसल गया। अन्य बच्चों ने जब बच्ची को बावड़ी में डूबे हुए देखा तो शोर मचा कर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। लोगों ने बच्ची को बाहर निकाला और परिवार जनों द्वारा उपचार के लिए पंचरुखी में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय गांव के वार्ड़ सदस्य बलवीर सिंह ने बताया कि नौ वर्षीय बच्ची की गांव के पास ही बावड़ी में डूबने के कारण मौत हुई है।

Related posts

510 लाख से बनेगी कुसमल बागोड़ा कूहल : आशीष बुटेल

Admin

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिये खर्च हो रहे 3415 करोड़ : यादविंदर गोमा

Admin

नगरी के दंपति की अंग्रेजी एन्थोलोजी में छपी कविताये

Admin

Leave a Comment