July 22, 2026
Baijnath

मेला आपसी मेलजोल व भाईचारे को बढ़ाता है- रिशव पांडव

17 जून बैजनाथ (वीर खड़का)

माता चिंतपूर्णी मेला रजोट के समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव रिशव पांडव ने शिरकत की रिशव ने कहा कि मेला हमारी संस्कृति का प्रतीक है जिससे आपसी भाईचारा एवं मेलजोल बढ़ता है रिशव पांडव ने कहा कि हर वर्ष की भांति रजोट पंचायत में तीन दिवसीय मेले का आयोजन होता रहा है और इस वर्ष भी स्थानीय युवाओं के सहयोग से इस मेले का आयोजन हुआ जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव रिशव पांडव ने कहा कि जो कार्य स्थानीय युवाओं ने किया है वह कार्य अति प्रशंसनीय एवं सराहनीय है रिशव पांडव ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेले के आयोजक, समस्त युवाओं एवं स्थानीय जनता को बधाई एवं शुभकामनाएंँ दी इस मौके पर चमेल सिंह खरवाल, सुभाष शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र कटोच, आरसी कटोच, रतन चंद, विनीत कटोच, नीतीश वालिया, अंकुश राणा, राहुल कौंडल, राहुल बक्शी, रिशु नवालिया, सुमित कटोच, गौरव अवस्थी,शुभ राणा, अभिषेक कपूर, अभी शर्मा एवं लक्की उपस्थित रहे

Related posts

Baijnath News:बैजनाथ में भाजपा का आंतरिक कलह, इंदु गोस्वामी के सफाई-पौधरोपण कार्यक्रम पर आपसी ताने-बाने, अंततः रद्द।

Admin

गर्मियों में फोन कभी भी हो सकता है गर्म, ओवरहीटिंग रोकने के लिए तुरंत अपनाएं ये 5 तरीके

Admin

नुक़सान की भरपाई के लिए मेले की दुकानों को 2-3 दिन बढ़ाया।

Admin

Leave a Comment