25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

बैजनाथ हरिद्वार बस रूट को पुनः बस डिप्पो बैजनाथ से चलाया जाना क्षेत्र की जनता के लिए गर्व की बात- किशोरी लाल


बैजनाथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र जंबाल व ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रविन्दर राव ने सयुंक्त वार्ता के दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव व बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक किशोरी लाल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में जो सौतेला व्यवहार बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ करते हुए बैजनाथ बस डिप्पो से एक साथ 40 बसें रूट व स्टाफ़ सहित जोगिन्दरनगर के लिए स्थान्तरण कर दी गई थी।उस विषय पर किशोरी लाल ने मात्र छह महीनों में क्षेत्र की जनता से किए हुए चुनावी वायदे को निभाते हुए हो बस रुट मौजूदा समय में जोगिन्दरनगर गुड़गांव जोगिन्दरनगर हरिद्वार बैजनाथ चंडीगढ़ बस रूट जो नगरोटा बस डिप्पो से चलाया जा रहा था अब यह बस बस रुट बहुत जल्द बैजनाथ बस डिप्पो से चलाए जाएंगे।इसके साथ जंबाल व राव ने कहा कि आज पूरे चुनाव क्षेत्र में सड़कों पानी स्वास्थ्य शिक्षा परिवहन व अन्य कार्यों पर करोड़ो रुपए खर्च करके विकास कार्य प्रगति की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

Related posts

बीड़ बिलिंग के जंगल में बरामद हुआ युवक और युवती का शव

Admin

बैजनाथ-सुजानपुर, जंडपुर, त्रेहल, नागटा रूट पर बस सेवा शुरु ।

Admin

बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में चमके भारत के रंजीत

Admin

Leave a Comment