September 5, 2026
Baijnath

ग्रामीणों के विरोध के चलते बरोट लोहारडी मार्ग बहाली का कार्य बंद

मार्ग खोलते समय फसलों को हो रहा था नुकसान

बरोट लोहारडी मार्ग की बहाली का कार्य ग्रामीणों के विरोध के चलते बंद कर दिया गया है। बीते दिनों भारी बरसात की वजह से मार्ग पर लहासा गिरने में की वजह से यह मार्ग बंद हो गया था। लोक निर्माण विभाग द्वारा उक्त मार्ग को जेसीबी के द्वारा खोला जा रहा था। मगर इस दौरान लगातार पहाड़ी से मलवा सड़क पर आ रहा था सड़क के ऊपरी जगहों पर ग्रामीणों की जमीन है जहां लोगों ने फसलें उगाई हुई हैं इस वजह से फसलों को भी नुकसान हो रहा था। लोक निर्माण विभाग की पिछले 15 दिनों की मेहनत पर पानी फिर गया है और आर्थिक को नुकसान अलग से हो चुका है। वर्तमान में ग्रामीण खाद्य सामग्री और नकदी फसलों को अपनी पीठ पर उठाकर लोहारड़ी से बरोट तक पहुंचा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव सूद का कहना है कि ग्रामीणों के विरोध की वजह से और लगातार पहाड़ी से मलबा गिरने की वजह से फिलहाल सड़क बहाली का कार्य रोका गया है। मौसम साफ होते ही मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा।
फोटो
लोहारडी मार्ग में लहासा के कारण बंद हुए मार्ग से खाद्य सामग्री पीठ पर लाद कर ले जाते हुए ग्रामीण।

साभार – विकास बाबा पंजाब केसरी

Related posts

चढ़ियार अस्पताल की बदहाली पर पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने किशोरी लाल को घेरा

Admin

मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला संसाल में 15 लाख की लागत से क्लास रूम एवं समार्ट क्लास का लोकार्पण किया।

Admin

दयोल में विश्व पर्यावरण दिवस: विधायक किशोरी लाल ने पौधारोपण कर कहा — “वन संपदा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी”

Admin

Leave a Comment