September 16, 2026
Mandi

भगेहड में गलती से खेतों में काम कर रहे व्यक्ति को दवाईयों की स्प्रे लगने से हुई मौत

लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगेहड के गांव भगेहड में गलती से खेतों में काम कर रहे व्यक्ति को दवाईयों की स्प्रे लगने से मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार भगेहड निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति बीते शनिवार को अपने घर के नजदीक खेतों में फसलों को स्प्रे कर रहा था तो उसकी जहरीली गैस इस व्यक्ति को लगने से रात के समय उल्टियां होने लगी और जिस पर परिजनों द्वारा उससे निजी गाड़ी के माध्यम से सिविल अस्पताल बैजनाथ लाया गया।जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।लडभड़ोल पुलिस ने सब को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु जांच शुरू कर दी है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम करने के बाद व्यक्ति के शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Related posts

औट बाजार में हुई चोरी मामले में एक चोर को पुलिस ने धर पकड़ा

Admin

मंडी में सुक्खू सरकार की तीसरी वर्षगांठ रैली में वीरभद्र सिंह की तस्वीर गायब, विक्रमादित्य-पृतिभा सिंह भी रहे नदारद ।

Admin

HRTC बस में प्रेशर कुकर का कटा टिकट, जयराम ने सुक्खू सरकार पर कसा तंज

Admin

Leave a Comment