26.2 C
Baijnath
August 16, 2026
Mandi

द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने सेगली में सुनी लोगों की समस्याएं

पधर

द्रंग के लोकप्रिय विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने ग्राम पंचायत सेगली का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी ।
सेगली पंचायत में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों ने उनका फूलमालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया ।
विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने सबसे पहले वँहा की जनता से कहा कि आपने जो प्यार व स्नेह मुझे दिया है उसके लिए मैं आपका आभारी हूँ । उन्होंने कहा कि आपने मुझे विधायक चुना है और जो भी आपकी समस्याएं होगी उनको पूरा किया जाएगा आपकी समस्याएं मेरी समस्या है ।
उन्होंने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का
धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने मुझ पर भरोसा कर पार्टी का टिकट दिया उन्होंने कहा कि मैं भी पार्टी को भरोषा दिलाता हूं कि पार्टी को आगे ले जाने में हर कार्य किये जायँगे । उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए पैसे नही है जिस कारण विकास कार्य नही हो रहे हैं ।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष दलीप कुमार , महामंत्री राज ठाकुर भी उनके साथ उपस्थित रहे।

Related posts

औट बाजार में हुई चोरी मामले में एक चोर को पुलिस ने धर पकड़ा

Admin

सामान्य वर्ग कल्याण समिति हिमाचल प्रदेश की बैठक सम्पन।सीता देवी जिलाध्यक्ष मातृशक्ति।

Admin

अमृत सरोवर निर्माण से बढ़ेगा भू-जल स्तर, पानी की किल्लत होगी दूर

Admin

Leave a Comment