19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Mandi

एस डी एम ने की सभी विभागों से बैठक बरसात में हुए नुकसान का लिया


लडभड़ोल। एस डी एम जोगिंदर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने आज सभी विभागों से बैठक की। जिसमें उन्होंने इस बार पुरे उपमंडल में बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने सभी विभागों से मिलकर प्रभावितों को हर सम्भव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बागवानी विभाग के हुए शिवा प्रोजेक्ट के नुकसान का ब्यौरा लिया। जिस बारे संबधित अधिकारी ने कहा कि शिवा प्रोजेक्ट के पुरे प्रभावित क्लस्टर में नए पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने उपमंडल के दोनों खण्ड विकास अधिकारी से भी बरसात में हुए नुकसान तथा उन पर चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। जिस बारे अधिकारीयों ने बताया कि पहली बरसात में हुए प्रभावित स्थानों के सभी कार्यों को किया जा रहा है। इसी तरह राजस्व विभाग के द्वारा भी सभी प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान कर दी गई है साथ ही हर संभावित मदद भी प्रदान की जा रही है। एस डी एम ने वन विभाग व हर्बल गार्डन के अधिकारीयों को उपमंडल में हुए छोटे – बड़े लैंडस्लाइड में पौधरोपण की सम्भावनाओं को जानने के लिए प्रभावित स्थानों का दौरा करने के निर्देश दिए। अंत में उन्होंने किसी भी विभाग द्वारा प्रभावितों को प्रदान की गई मदद की भी पूर्ण जानकारी ली।
इस बैठक के दौरान एस डी एम के अलावा तहसीलदार डॉ मुकुल शर्मा, कार्यकारी अधिकारी चमन लाल, खण्ड विकास अधिकारी सरवन कुमार तथा नायब तहसीलदार अमर नाथ के साथ अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

पधर पुलिस थाना अब जल्द ही पधर पुरानी तहसील आफिस में शिफ्ट होगा।

Admin

मन मोहन गौतम को चुना गया हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा का सरताज । सर्वसहमति से हुई कार्यकारिणी की घोषणा

Admin

कबड्डी, मार्चपास व अनुशासन में विजेता रहा रोपा स्कूल

Admin

Leave a Comment