25 C
Baijnath
September 30, 2026
Mandi

कटौला और शेगली में आपदा पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री


5सितंबर
पधर(मंडी)। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के इलाका उत्तरशाल की ग्राम पंचायत कटौला और शेगली में बरसात में आपदा प्रभावित परिवारों की मदद को लेकर हिमाचल प्रदेश की कासा सीएएसए संस्था ने हाथ आगे बढ़ाए।
संस्था द्वारा दोनों पंचायत के 40 आपदा प्रभावित परिवारों को राशन किट और बर्तन आदि मुहैया करवाए गए। जिसमें प्रति परिवार दस किलोग्राम आटा, पांच किलो चावल, दो किलो चीनी, दो किलो दालें, दो लीटर तेल, ढाई सौ ग्राम चाय पत्ती, 6 थाली, 6 गिलास, कढ़ाई, पतीला, कड़छी और लालटेन आदि सामग्री प्रति किट पीड़ित परिवारों को भेंट की गई।
संस्था के प्रदेश कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि इस साल बरसात में भीषण आपदा से कई परिवार बेघर हुए हैं। संस्था ऐसे पीड़ित परिवारों की मदद को लेकर कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार जहां आम लोगों की मदद को लेकर दिन-रात मेहनत कर रही है।
वहीं बहुत सी समाज सेवी संस्थाएं अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पीड़ित परिवारों का दर्द बांट रही है।
इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों का दुख दर्द भी साझा किया।
इस अवसर पर पारा संस्था के निदेशक एवं ब्लॉक कांग्रेस द्रंग के अध्यक्ष बामन देव ठाकुर भी मौजूद रहे।

फोटो: द्रंग की कटौला पंचायत में आपदा पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित करते कासा संस्था के पदाधिकारी

Related posts

उरला में ट्रक को निकालने में तीन क्रेनों का  लिया सहारा

Admin

चौहारघाटी की महिलाओं ने कांग्रेस नेता कौल सिंह से मांगे 1500

Admin

Himachal News: पति को छोड़कर पंजाब में की दूसरी शादी, फिर जुड़वां बेटियों की ह.त्या कर लौटी मां को कठोर आजीवन कारावास

Admin

Leave a Comment