July 22, 2026
Palampur

“एक राष्ट्र एक चुनाव” अभियान मंच हिमाचल प्रदेश ने रामनाथ कोविंद को भेजा ज्ञापन


पालमपुर, 12 सितम्बर : एक राष्ट्र, एक चुनाव अभियान मंच हिमाचल प्रदेश ने मंगलवार को एसडीएम पालमपुर के माध्यम से एक देश, एक चुनाव कमेटी के अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन भेजा। मंच के प्रवक्ता मंजीत कुमार डोगरा ने कहा की ज्ञापन में मांग की गई है कि भारतवर्ष में लोकसभा तथा विधानसभाओं के चुनाव सारे देश में एक साथ करवाने से चुनावो में बार-बार खर्च होने वाला अपार धन बचेगा तथा साथ में बार-बार आदर्श आचार संहिता लागू होने से विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आएगी। साथ ही जनहित के कार्यों में जो रुकावट आती है, उससे भी बचा जा सकेगा। इससे देश का विकास और भी तेज गति के साथ आगे बढ़ेगा ।
फ़ोटो कैप्शन : एसडीएम पालमपुर को ज्ञापन सौंपते हुए मंच के पदाधिकारी ।

Related posts

बिंद्रावन में 4 करोड़ से बनेगा पार्क : आशीष बुटेल

Admin

ISKCON PALAMPUR: जिया (चामुंडा) में नवनिर्मित श्री श्री गौर राधा कृष्ण मंदिर में संपन्न हुआ भव्य श्री विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

Admin

IGMC के गर्ल्स हॉस्टल से गिरकर पालमपुर के युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Admin

Leave a Comment