24.3 C
Baijnath
August 2, 2026
Palampur

सीपीएस आशीष बुटेल ने पढियारखर में समर्पित की 30 लाख की योजना

पालमपुर, 16 सितम्बर : पालमपुर विधान सभा क्षेत्र में शुद्ध और निर्बाधित पेयजल आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिये गभीर प्रयास किये जा रहे हैं । यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पढियारखर के लछूँ में 30 लाख रुपये की लागत से लगाए ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक के लोकार्पण के उपरांत लोगों को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि ट्यूबवैल लगने से इस क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा और ओवरहेड टैंक बनने से पेयजल वितरण प्रणाली में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से लगभग 2300 आबादी लाभान्वित होगी। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटा कर दिया।
फ़ोटो कैप्शन : सीपीएस आशीष बुटेल लछूँ में पेयजल योजना का लोकार्पण करते हुए। ( फोटो – 6 )

Related posts

सड़कों पर पशु छोड़ने वालों पर नजर रखने के लिए लगेंगे सीसीटीवी

Admin

एग्रीविजन कृषि वि०वि० पालमपुर ने भारत की हरित क्रांति के वास्तुकार स्वर्गीय एम.एस.स्वामीनाथन को पुष्पांजलि अर्पित की

Admin

राष्ट्र के लिए कार्य करें कैडेट्स : कुलपति डी के वत्सहोली महोत्सव में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया

Admin

Leave a Comment