August 2, 2026
Mandi

महाविद्यालय द्रंग स्थित नारला में अमृत कलश यात्रा निकाली

पधर

राजकीय महाविद्यालय द्रंग स्थित नारला की राष्ट्रीय सेवा योजना , एनसीसी और रोवर एण्ड रेंजर इकाई द्वारा ” मेरी माटी मेरा देश अभियान” के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में अमृत कलश यात्रा निकाली गई एवम् पंच प्रण शपथ ली गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या बंदना वैद्य द्वारा अमृत कलश में मिट्टी व चावल डालकर की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक व गैर शिक्षक वर्गों, स्वयंसेवियों और छात्रों के द्वारा अपने घर व गांवों से लाई हुई मिट्टी और चावल को अमृत कलश में एकत्रित किया और महाविद्यालय परिसर में देश की रक्षा कौन करेगा, हम करेंगे हम करेंगे, मेरी माटी मेरा देश, यही हमारी संस्कृति विशेष व माटी को नमन, वीरों को वंदन जैसे नारे एवं देशभक्ति गीतों को गाते हुए अमृत कलश यात्रा निकाली गई। तदोपरांत स्वयंसेवियों तथा छात्रों ने मिलकर पंच प्रण शपथ ली। इस कार्यक्रम की अगुआई एनएसएस अधिकारी प्रोफेसर सुरेश कुमार, एनसीसी केयर टेकर प्रोफेसर नीलम तथा रोवर एण्ड रेंजर अधिकारी डॉ० ममता परमार और प्रोफेसर अजय कुमार ने संयुक्त रूप से की।

Related posts

माता फूंगणी की डायनासौर झील में नहीं हो पाया शाही स्नान

Admin

आईटीआई जोगिंदर नगर में युवा शिव वालिया ने प्रशिक्षुओं को किया नशे व सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों प्रति जागरूक

Admin

वन विभाग और पधर पुलिस ने नाके के दौरान गाडी से पकड़े 41 रेई के स्लीपर

Admin

Leave a Comment