25.6 C
Baijnath
October 1, 2026
Dharamshala

600 किलोवाट सोलर पैनल साइट को वन विभाग ने दी ओके धर्मशाला के उपरली दाड़ में लगेगा सवा 4 करोड़ का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, निगम की भरेगी तिजोरी

धर्मशाला,18 अक्तूबर: स्मार्ट सिटी धर्मशाला में 600 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने के लिए वन विभाग ने भी एनओसी जारी कर दी है। यह सोलर पैनर दाड़ी की उपरली दाड़ में प्रस्तावित है, जो स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बनेगा। हालांकि प्रशासन ने बाकी सभी तैयारियां पहले से कर ली था, लेकिन इस साइट के लिए वन विभाग की एनओसी का इंतजार किया जा रहा था, जो आज विभाग को मिल गई। वन विभाग से एनओसी मिलते ही अब एजेंसी यहां पर सोलर पैनल स्थापित करने का काम जल्द ही शुरू कर देगी। बता दें कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत धर्मशाला के दाड़ी की उपरली दाड़ में 600 किलोवाट को सोलर पैनल लगाया जा रहा है। इसकी खासियत यह है कि इससे निगम को लाखों की आमदनी भी होगी, क्योंकि इस पैनल से तैयार होने वाली बिजली को सीधा पावर ग्रिड को बेचा जाएगा, जिससे निगम को सालाना 25-30 लाख की आमदनी होगी। इसके जरिए 9 लाख यूनिट बिजली जेनरेट की जाएगी। इस सोलर पैनल की लागत करीब 4.20 करोड़ के करीब आएगी और यह पैनल अगले 25 साल तक नगर निगम के लिए कमाई का बड़ा साधन बन जाएगा बॉक्स: फोटो सहित जल्द शुरू किया जाएगा काम: अनुराग चंद्र शर्मा दाड़ी के उपरली दाड़ में प्रस्तावित सोलर पैनल की साइट को वन विभाग की ओर से अप्रवूल मिल गई है, जल्द अन्य औपचारिकताओं को पूरा करके इस को शुरू कर दिया जाएगा। हमारा प्रयास है कि दिसंबर तक इस काम को पूरा कर दिया जाए।

Related posts

धर्मशाला एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप में अमन थापा ने बनाई बढ़त, तरन्नुम महिला वर्ग में आगे

Admin

सुप्रीम कोर्ट ने नहीं लगाई रिजल्ट पर रोक, पशोपेश में लाखों स्टूडेंट्स, जानिए क्या है पूरा NEET परीक्षा विवाद

Admin

हिमाचल आने वाले पर्यटकों को होटल बुकिंग पर मिलेगी बंपर छूट, जानिए कब से कब तक है ऑफर?

Admin

Leave a Comment