19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Mandi

सीएम रो रहे आर्थिक संकट का रोना, अब राहत राशि वितरीत समारोह में खर्च कर देंगे लाखों : राकेश जम्वाल

मंडी:प्रदेश सरकार द्वारा आपदा प्रभावित परिवारों को विशेष पैकेज के तहत राहत राशि 23 को मंडी के पड्डल में वितरीत करने जा रहे है। इस पर सवाल उठाते हुए सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आर्थिक संकट का रोना रो रहे है। दूसरी तरफ अब राहत राशि वितरीत करने के लिए बड़े-बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रहे है। मंडी में होने वाले राहत राशि वितरण समाराेह के लिए पड्डल मैदान में लाखों रुपए का डाेम लगाया जा रहा है। साथ ही मंडी जिला भर से प्रभावितों को इस समारोह में शामिल करने के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें इस बात से इंकार नहीं कर रहे है कि प्रभावितों को राहत राशि न बांटी जाए। लेकिन बार-बार आर्थिक संकट का रोना रोने वाले मुख्यमंत्री अब इस तरह के कार्यक्रमों में लाखों रुपए खर्च करवाकर क्या दिखाना चाहते हैं। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आगामी लोकसभा चुनावों सामने देखते हुए इस तरह के कार्यक्रम जिला स्तर पर आयोजित करने जा रहे है। अगर कांग्रेस सरकार के पास पैसा नहीं है तो शिमला में बैठकर भी राहत राशि प्रभावितों को जारी की जा सकती थी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में करीब 25 लाख तक की राशि बेवजह ही खर्च की जाए। इससे साफ स्पष्ट होता है कि ऐसे ही मुख्यमंत्री आए दिन केंद्र सरकार से आर्थिक मदद न मिलने की बातें करके प्रदेश की जनता का ध्यान भटकाना चाहते है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल खोकर आपदा की समय में प्रदेश की आर्थिक मदद की है आैर जगह-जगह पर फंसे लोगों को सुरक्षित स्थलों और राशि वितरीत करने के लिए सैना के हेलीकाप्टर उपलब्ध करवाएं।
अब समझ नहीं आ रहा है कि आपदा प्रभावित परिवारों को विशेष पैकेज के तहत राहत राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित करने के बजाए जिला प्रशासन के माध्यम से प्रभावितों को राहत राशि के चैक वितरीत किए जा सकते थे। ये जो कार्यक्रम कांग्रेस सरकार ने जिला बार रखे है यह राजनीति से प्रेरित लग रहे है।
इस के पास अगर सच में आर्थिक संकट है तो इन कार्यक्रमों में तुरंत प्रभाव से रोक लगानी चाहिए और जो राशि इन कार्यक्रमों के आयोजन पर व्यय होगी वह आपदा प्रभावितों के आशियाने बनाने के लिए प्रदान करने चाहिए।

Related posts

कर्ज लेकर अपने CPS को पालने में लगे CM सुक्खू, डीए-एरियर के समय रो रहे आर्थिक तंगी का रोना: जयराम ठाकुर

Admin

Mandi News: धर्मपुर और मंडी में भारी बारिश ने मचाई तबाही, सैर पर्व की खुशियां मातम में बदली

Admin

जल्द होगी सी एंड वी अध्यापकों की प्रमोशन , अध्यक्ष दयाराम ठाकुर

Admin

Leave a Comment