September 16, 2026
Mandi

बल्ह स्कूल के पांच छात्रों का राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

पधर

अंडर -14 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद जूडो प्रतियोगिता के लिए चौहारघाटी के राजकीय उच्च विद्यालय बल्ह के पांच छात्रों ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रंग में हिसा लिया ।
जानकारी देते हुए बल्ह स्कूल के पीईटी अध्यापक जोगिंदर सिंह ने बताया कि बल्ह स्कूल के पांचों छात्रों ने स्वर्ण पदक हासिल किए और पूरे मण्डी जिले में राजकीय उच्च पाठशाला बल्ह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रंग के दो बच्चो ने स्वर्ण तथा एक ने रजत और एक छात्र ने कांसा पदक हासिल करते हुए जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है ।
राजकीय हाई स्कूल बल्ह के पांच और द्रंग के दो छात्रों का राज्य स्तरीय जूडो खेल प्रतियोगिता में चयन हुआ है ।
ये सभी बच्चे राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए 26 अक्तूबर को बिलासपुर के लिए रवाना होगे जंहा ये 1 नवम्बर को राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बगाग लेंगे ।

Related posts

पशुधन बीमा योजना जे तहत एक परिवार पांच पशुओं का करवा सकता है बीमा , दीपक वर्मा

Admin

भारतीय जनता पार्टी जिला मंडी में 12 दिसंबर को   मनाएगी विरोध दिवस

Admin

टेपर स्कूल में हुआ एक दिवसीय छात्र छात्राओं की खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

Admin

Leave a Comment