22.5 C
Baijnath
September 10, 2026
Mandi

कंगना रनौत पर विक्रमादित्य सिंह की चुटकी, कहा- “हमें मिलने के लिए किसी आधार कार्ड की जरूरत नहीं

फिल्मी पर्दा हो या फिर सियासत का मंच, कंगना रनौत कुछ कहे और सुर्खियां ना बनें ऐसा हो ही नहीं सकता. मंडी से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत अपने एक बयान को लेकर फिर सुर्खियों में है. आधार कार्ड को लेकर कंगना के एक बयान पर हिमाचल के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चुटकी ली है.

विक्रमादित्य सिंह ने क्या कहा

कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हमें मिलने के लिए किसी को भी “आधार कार्ड” की जरूरत नहीं है. प्रदेश के किसी भी कोने से कोई भी हमें अपने कार्य के लिए मिल सकता है.

कंगना ने क्या कहा था ?

दरअसल बुधवार को कंगना रनौत ने मंडी में अपने कार्यालय की शुरुआत की. जहां वो मंडी लोकसभा क्षेत्र की जनता से मिलेंगी और उनकी समस्याओं को सुनेंगी. इस दौरान कंगना रनौत ने कहा कि “हिमाचल में बहुत सारे पर्यटक आते हैं इसलिये आपके पास मंडी संसदीय क्षेत्र का आधार कार्ड होना चाहिए. जो आपका काम है वो भी एक छुट्टी पर लिखा होना चाहिए. ताकि किसी को असुविधा ना हो.”

कंगना रनौत ने कहा कि हिमाचल में कई पर्यटक आते हैं जो कुल्लू, मनाली भी आते हैं. जिससे आम लोगों को बहुत दिक्कत हो जाती है. उन्होंने लोगों से कहा कि मंडी लोकसभा क्षेत्र का कोई भी नागरिक अपनी समस्या या लोकसभा क्षेत्र से जुड़े काम को लेकर मिलना है तो वो मंडी में स्थित कार्यालय के साथ-साथ मनाली स्थित उनके घर और सरकाघाट में स्थित घर या कार्यालय में आ सकता है.

Related posts

विधायक चन्द्रशेखर और विभागीय अधिकारियों ने किया अटल आदर्श विद्यालय मढ़ी का संयुक्त निरिक्षण

Admin

शरद ऋतु में आपदा से निपटने को लेकर एसडीएम पधर ने बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश

Admin

मनोहर हत्याकांड के विरोध में विहिप का पधर में प्रर्दशन। एसडीएम के माध्यम से सौंपा राज्यपाल को ज्ञापन

Admin

Leave a Comment