July 14, 2026
Mandi

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी, मेहनत से जीतेंगे मंडी लोकसभा सीट-कौल सिंह ठाकुर

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर द्रंग कांग्रेस की बैठक में बोले पूर्व मंत्री

पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी बोले, अपनी हार से ज्यादा कौल की हार का हुआ दुःख

फ़ाइल संख्या-1
7जुलाई
पधर(मंडी)। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन की मजबूती को लेकर द्रंग ब्लाक कांग्रेस की विशेष बैठक सामुदायिक भवन पधर में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बामन देव ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने विशेष रूप से शिरकत की।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी है। संगठन के बिना पार्टी अधूरी है। कांग्रेस पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को एक समान तरजीह है।
कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर फिर से मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रतिभा सिंह को विजय बना कर फिर लोकसभा में भेजेगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तानाशाह पूर्ण रवैया अपनाकर देश मे धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करती आई है। सत्ता हथियाने के लिए नित नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में सीबीआई, ईडी और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल कर विरोधियों को प्रताड़ित कर रहे हैं। झूठे केस बना कर छापे डलवाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा हिमाचल प्रदेश को मिलने वाले बजट में कटौती की जा रही है। ओपीएस का पैसा प्रदेश को वापिस नही दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने जो दस गारंटियां विधानसभा चुनावों के दौरान जनता को दी है। उन्हें चरणबद्ध ढंग से लागू किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ गया है। ऐसे में पार्टी के सभी फ्रंटल संगठन और कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर आम लोगों को केंद्र की जनविरोधी नीतियों से रूबरू करवाएं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र की जनता ने गलती की। लेकिन द्रंग विधानसभा क्षेत्र ने बहुत बड़ी गलती की है। अपनी हार का नही अपितु कौल सिंह ठाकुर की हार का दुःख सबसे ज्यादा हुआ। द्रंग की जनता द्वारा की गई इस चूक का खामियाजा आज समूचे मंडी जिला को भुगतना पड़ रहा है।
कौल सिंह ठाकुर विधानसभा और कैबिनेट में बोलते थे।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि विधानसभा चुनाव में की गई गलती से सबक लेते हुए अब लोकसभा चुनावों पर ध्यान केंद्रित करें। एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएं। पार्टी प्रत्याशी जो भी होगा जीत सुनिश्चित कर लोकसभा भेजने का संकल्प हर कार्यकर्ता को लेना होगा।
द्रंग ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बामन देव ठाकुर ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी से जी तोड़ मेहनत कर पार्टी का कार्य करने का आह्वान किया।
इससे पहले लोकसभा चुनावों को मद्देनजर संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गुलजार मोहमद भारती, पीसीसी सचिव कृष्ण पाल शर्मा, जिला कांग्रेस महासचिव प्रेम सिंह, जोगिंदर गुलेरिया, हेम सिंह, नरोत्तम डोगरा, महिला कांग्रेस अध्यक्षा रेशमा ठाकुर ने भी बैठक को संबोधित किया।

फोटो; द्रंग कांग्रेस की बैठक में मौजूद पार्टी कार्यकर्ता
फ़ोटो: मंच पर विराजमान पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी
फोटो: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता

Related posts

MAHASHIVRATRI 2025: जानिए क्या है छोटी काशी मंडी की शिवरात्रि महोत्सव की कहानी?

Admin

बैंक खाते में पेंशन के 36,850 रुपये का मैसेज आने पर गदगद हुए चिंत राम शास्त्री

Admin

Mandi: जोगिंद्रनगर में पुल से नदी में कूदी महिला, बचाव अभियान जारी

Admin

Leave a Comment