July 19, 2026
Mandi

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थलटूखोड़ में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन

सेवानिवृत्त केंद्रीय मुख्याध्यापक सुख राम ठाकुर ने सम्मानित किए स्वयंसेवक

फ़ाइल संख्या-3
30नवंबर
पधर(मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थलटूखोड़ में सात दिवसीय एनएसएस शिविर गुरुवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह में सेवानिवृत्त केंद्रीय मुख्य अध्यापक सुख राम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
पाठशाला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य तिलक राज ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।
इस दौरान मुख्यातिथि सुख राम ठाकुर ने स्वयंसेवकों को कैरियर गाइडेंस के साथ साथ आध्यात्मिकता और मेडिटेशन आदि के बारे में टिप्स दिए। उन्होंने स्वयंसेवकों से शिविर दौरान आयोजित की गई गतिविधियों को अपने व्यवहारिक जीवन में अमल में लाने की अपील की। साथ ही नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का भी आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों में विद्यार्थियों का कर्तव्य बोध होता है। ऐसे में युवाओं को समाज और राष्ट्रहित में उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम अधिकारी मदन मोहन ने शिविर के दौरान आयोजित की गई गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। सात दिवसीय शिविर में चौदह छात्र और ग्यारह स्वयंसेवी छात्राओं ने हिस्सा लिया।

फोटो: एनएसएस शिविर के समापन दौरान मुख्य अतिथि के साथ स्वयंसेवक छात्र-छात्रा

Related posts

सेवार्थ विद्यार्थी जोगिंदर नगर इकाई ने स्यूरी में रोपे 260 पौधे।

Admin

Himachal News : मंडी के दुदर गांव में नशे की लत से जूझ रहे युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Admin

उद्घाटन के बाद सिविल अस्पताल पधर में लोगों को नही मिल रही सुविधा -रवि कांत

Admin

Leave a Comment