25.6 C
Baijnath
October 1, 2026
Mandi

भारतीय जनता पार्टी जिला मंडी में 12 दिसंबर को   मनाएगी विरोध दिवस

पधर

भारतीय जनता पार्टी जिला मंडी के महामंत्री संजय ठाकुर ने कहा कि ठग कर सत्ता हासिल करने वालीं यह कांग्रेस की वर्तमान सरकार किस बात का  जश्न मना रही है!जो वायदे  प्रदेश की जनता के साथ किये थे उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं किया गया! दश  झूठी गारंटीयों मे  मे से एक भी गारंटी अभी तक पूरी नहीं हुई है. प्रदेश मे  इस साल भारी बरसात के कारण  लोगों का काफ़ी नुकसान हुआ, लोगों के घर उजड़ गए लोग बेघर हो गए  जिसके चलते कई  लोगों की जाने चली गई जमीने धंस जाने के कारण कुछ लोग भूमि हिन् हो गए.लोग तम्बूओं मे अपनी सर्द रातों को गुजारने के लिए विवश है  दूसरी तरफ कांग्रेस की सरकार कर्ज का ढिंढोरा पिट रही है और केंद्र सरकार की सहायता मिलने के बावजूद तारीफ करने के वजाये केंद्र सरकार को कोस रही है. अपनी नाकामियों को छुपाने  और प्रदेश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए  जश्न मनाने जैसे  हथकंडे कर रही है!हिमाचल प्रदेश इस वकत आपदा के दौर से गुजर रहा है सरकार को चाहिए था  की प्रभावितों  के हित के लिए कार्य करें परन्तु सरकार की मानसिकता देखो जसन  मनाने की सोच रही है!  जसन का मजा तब आता है  जब सफलता मिली हो  यहाँ उल्टा है  एक वर्ष के कार्यकाल मे हर क्षेत्र मे असफल रही सरकार  अपनी असफलता को छुपाने के लिए जसन का ढोंग कर रही है!एक  भी चुनावी वायदा अभी तक पूरा नहीं हुआ है   जिसके दम पर  कांग्रेस सरकार जसन मना रही है. भारतीय जनता पार्टी जिला मंडी  झूठी सरकार के खिलाफ 12 दिसंबर  को जिला मंडी के सेरी मंच मे  विरोध दिवस के रूप मे मनाएगी . जिला मंडी की  प्रत्येक विधानसभा से सेंकड़ो कार्यकर्त्ता इस विरोध प्रदर्शन मे  बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे!

Related posts

मांगे नही मानी तो 30 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे जिला परिषद कैडर कर्मचारी

Admin

जोगिन्दर नगर-सरकाघाट-घुमारवीं सडक़ पर आठ करोड़ रूपये की लागत से निर्मित हो रहा है पुल

Admin

सीएम सुक्खू की वजह से 2 साल बच्चे के जीवन में आई खुशियां, चिकित्सा सहायता कोष से सीधा अकाउंट में पहुंचा पैसा

Admin

Leave a Comment